एक त्योहार दोस्तो के नाम

एक त्योहार दोस्तो के नाम

“दोस्त” यह एक ऐसा शब्द है जिससे सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

आप चाहे किसी भी हालात में हो, अपने परिवार के बाद अगर आपके मन में किसी का खयाल आता है तो वो होता है आपका एक ख़ास दोस्त, जो सीधे आपके दिल से जुड़ा हुआ होता है।जैसे अभी आप यह पढ़ कर अपने दोस्त को याद कर रहे है।

कहते है इस दुनिया में मां-बाप, भाई-बहन सब ऊपर वाला खुद रिश्ता बनाकर भेजता है मगर दोस्ती एक मात्र ऐसा रिश्ता है जिसे हम खुद बनाते है।दोस्त वो है जो आपकी शरारतों में आपका साथ दे,  मगर किसी गलत काम में नहीं। दोस्त वो है जो आपके हर दर्द में आपका साथ दे मगर सिर्फ खुशियों मे नहीं।

दोस्ती की कोई उम्र नहीं होती, कोई रंग नहीं होता।वो तो बस एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के परछाई से मिलाता है।चाहे वो दोस्त आपके माता-पिता क्यों ना हो चाहे भाई-बहन ही क्यों ना हो।चाहे वो बीस मंज़िले के इमारत में  रहने वाला अमीर क्यों ना हो चाहे खुले आसमान के नीचे रहने वाला गरीब क्यों ना हो।वो व्यक्ति सदैव हमारे दिल में रहता है।दोस्त आपके हर सुख-दुख में आपका साथ देता है।इसीलिए तो हम सब अपनी सारी बातों को उससे सांझा करते है। आप अपने परिवार से हर एक बात सांझा नहीं करते जितना अपने दोस्तो से करते है।क्यूंकि आपको मालूम होता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, चाहे  कोई भी हालात हो, आपका दोस्त आपका साथ जरूर देंगे।  पूरी दुनिया आपके खिलाफ हो जाए मगर आपके दोस्त आपके खिलाफ नहीं होंगे।

आज मित्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर,  इस दुनिया के उन सारे मित्रो को आज का दिन उनके नाम करते है।

मित्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई हो।

सौरव सोनी

10 Responses to "एक त्योहार दोस्तो के नाम"

  1. Isha   August 7, 2018 at 9:37 pm

    The perfect set of words ❤️

  2. Noorin   August 6, 2018 at 9:33 pm

    ????
    So true…

  3. pragati   August 6, 2018 at 9:16 pm

    the friend who don’t let you down or leave you in your bad situation..they are the luckiest one who get these type of frndship.
    because
    life is incomplete without good freind

  4. pragati sinha   August 6, 2018 at 6:53 pm

    lucky hote h wo kog jinhe sache dost milte. h jo बिच मजधार mein chor kr ni jate h
    kunki sache dost wai hote h jo dukh m sath rehte h
    life is incomplete without good freinds ?

  5. Krishna   August 6, 2018 at 2:47 pm

    Wow amazing article

  6. kuku   August 6, 2018 at 8:58 am

    Superb chiku very nice.. ??

  7. Madhukar anand   August 6, 2018 at 8:45 am

    Life is empty without friends

  8. Madhukar anand   August 6, 2018 at 8:42 am

    Life is empty without friend

  9. Aman Kumar Singh   August 6, 2018 at 7:32 am

    Amazing

  10. Smriti Chandra   August 6, 2018 at 6:20 am

    Yes ur right

    Har ek friend kamina hota hai….