जैविक खेती के लिए किसानो को मिलेगी 8 हजार ई कैश के रूप मे

जैविक खेती के लिए किसानो को मिलेगी 8 हजार ई कैश के रूप मे

जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए खेती के पहले अनुदान देने की योजना की राशि सरकार बढ़ाने जा रही है । इसके तहत किसानो को इस बार उनके खाते मे 8 हजार रुपये अग्रिम अनुदान के रूप मे दिये जाएगे। साथ ही इस बार खेती के रकबे मे भी वृद्धि होगी। इस बार यह रकबा एक एकड़ का होगा। पिछले वर्ष किसानो को 30 डेस्मिल मे खेती करने के लिए यह राशि दी गयी थी।

स्थानीय अखबारो के अनुसार कृषि विभाग ने इस प्रस्ताव को तैयार कर लिया है। जल्द ही सरकार की मंजूरी मिल जाने पर किसानो को राशि देने की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। इस वर्ष पटना, नालंदा, वैशाली और समस्तीपुर मे लगभग 20 हजार किसानो को आठ – आठ हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

इस योजना की राशि किसानो के खाते मे बने ई वोलेट मे ई कैश के रूप मे दी जाएंगी। किसान इस राशि से बीज, बायो खाद और बायो पेस्टिसाइड खरीद सकेंगे इसके लिए उन्हे निर्धारित डीलरो से संपर्क करना पड़ेगा। सामान का ऑडर लेने के बाद डीलर किसान को रजिस्ट्रेशन संख्या डालकर लॉगिन करेगा।

राज्य सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए यह योजना पिछले वर्ष प्रारम्भ की थी, जिसमे सब्जी की खेती के लिए पटना, नालंदा वैशाली और समस्तीपुर जिले के 20 हजार से अधिक किसानो को छ्ह-छ्ह हजार रुपए मिले थे।