बिहार की बेटी ने छु लिया किलिमंजारो की चोटी

बिहार की बेटी ने छु लिया किलिमंजारो की चोटी

बिहार की मिताली ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतह कर लिया। तंजानिया में स्थित किलिमंजारो की ऊंचाई 5895 मीटर की है और यह दुनिया की दुर्गम चोटियों में जाना जाता है।मिताली ने तंजानिया के यूनिक अफ्रीका टूर एंड सफारीज में अप्लाई किया था। सारी योग्यता परखने के बाद 27 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित इस अभियान में भाग लेने का मौका मिला।

मिताली ने इससे पहले भी पर्वतारोहण में कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। सामान्य परिवार से आने वाली मिताली ने हाल ही में पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया। उसने नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कंचनजंघा और हिमालय की आंगधूरा चोटी को भी फतह करने का गौरव प्राप्त किया है।

स्थानीय खबरों के अनुसार मिताली को इस अभियान में पैसे की कमी से काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। पर्वतारोहण से पहले मिताली ने कहा था कि उसे आपेक्षिक सहयोग नहीं मिलने से अभियान के लिए जाने में कठिनाई आ रही है। पूरे अभियान के दौरान 350000 खर्च आए। हालांकि तमाम मुश्किलों को मात देकर बिहार की बेटी ने पटना विश्वविद्यालय और अपने गृह जिला नालंदा का नाम रोशन किया। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के संयुक्त सचिव राजा रवि ने मिताली की सफलता पर बधाई दी है और उन्होने ने इसे पटना विश्वविद्यालय और बिहार की बड़ी उपलब्धि बताया है।