बिहार मे बाढ़ की स्थिति भयावह, चूहे खा कर गुजारा कर रहे हैं लोग

बिहार मे बाढ़ की स्थिति भयावह, चूहे खा कर गुजारा कर रहे हैं लोग

बिहार के लिए पिछले कुछ सप्ताह काफी मुश्किल भड़े रहे हैं। पहले गर्मी की मार से सैकड़ों लोगों की जान गयी तो वही मुजफ्फरपुर मे चमकी बुखार से 140 से भी अधिक बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था, पर बिहार से ये परेशानियाँ गयी ही थी की अब भारी बारिश से बिहार के कई ज़िले बाढ़ की चपेट मे आ गए हैं। बिहार मे बाढ़ की वजह से अब तक करीब 27 लाख लोग प्रभावित हुये हैं। स्थानीय समाचार के मुताबिक बाढ़ की चपेट मे आने से बिहार मे अब तक  33 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ से निपटने के लिए बिहार सरकार बड़े पैमाने पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार पिछले कुछ दिनों मे अधिकतर बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर चूकें हैं।

बिहार सरकार के तरफ से दावा किया जा रहा है की बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर जुटी है। लोगों को सुरक्षित जगह पहुँचाया जा रहा है। पर सच्चाई बिहार सरकार के दावों के विपरीत दिख रही है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक कटिहार मे बाढ़ से स्थिति इतनी खराब है की लोगों के पास खाने की चीज़ें नहीं हैं। ऐसे मे लोग चूहे खा कर अपना गुजारा कर रहें हैं। इनमे से ज़्यादातर लोग गरीब तबके हैं जो रोज काम कर अपना गुजर-बसर करते हैं। बाढ़ की वजह से ये लोग सबसे अधिक प्रभावित हुये हैं। बिहार मे बाढ़ की हालत पर विपक्ष ने भी सरकार पर हमला बोला है। विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुये कहा की बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने मे नाकाम रही है। सरकार को इस मामले मे और ध्यान देने की जरूरत है।

गौरतलब है की बिहार मे पिछले 1 सप्ताह मे काफी अच्छी बारिश हुई है। जिसके वजह से बिहार की कई नदियों का जल-स्तर काफी बढ़ गया है। नेपाल मे भी पिछले कुछ दिनों मे जबर्दस्त बारिश हुई है इसके बाद नेपाल ने बिहार की नदियों मे काफी पानी छोड़ा था। जिसके वजह से बिहार मे बाढ़ की स्थिति और खतरनाक हो गयी है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों मे अगले कुछ दिनों मे भाड़ी बारिश की संभावना है। ऐसे मे बिहार मे बाढ़ की स्थिति और भयावह हो सकती है।

रोहित कुमार