संत जेवियर मे किया गया फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

संत जेवियर मे किया गया फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

5 अगस्त को संत जेवियर कॉलेज और संत जेवियर कॉलेज औफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रागण मे साथी कोपरेटिव की तरफ से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।  फ्रेंड्शिप डे के दिन फ्रेशर्स डे का अपना ही उत्साह विद्यार्थियो मे देखने को  मिला।

शो की शुरुआत रोहित व शशांक के गाने से हुई। इसके बाद अलग-अलग रंगारंग कार्यक्रमों ने खुब समा बांधा। चाहे डांस हो या ड्रामा, या गायन हो सारे एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन और शिवनयन प्रकाश के सुत्रधार किरदार ने दर्शको का ध्यान खुब अपनी ओर आकर्षित किया। शो के अंत मे डी॰ जे॰ के आर की शानदार प्रस्तुति सबने जमकर नृत्य का लुफ्त उठाया।

शो मे मुख्य अतिथि के रूप मे राणा रंजीत सिंह, सीताराम डेयरी के मालिक उपस्थित थे। राणा रंजीत सिंह ने बताया कि शो काफी अच्छा रहा और हम हर साल प्रयास करेंगे की कॉलेज मे आनेवाले सालों मे भी फ्रेशर्स के लिए इस तरह के समारोह का आयोजन होता रहेगा।

रैम्प वाक, कम्यूनिकेशन राऊड और आई॰ क्यू ॰ स्कील को जाँचने के बाद मिस्टर फ्रेशर्स का खिताब मयंक और मिस फ्रेशर्स का खिताब सानिया गुप्ता ने जीता। इनाम के रूप मे दोनों को ड़ाई- ड़ाई हजार का खिताब इनामस्वरूप दिया गया।

 

 

शिवांशु सिंह सत्या

न्यूज़नेट इनटर्न

 

SEE ALSO  How Patna Women’s College Values United Generations in Jamshedpur