आईटीआई की परीक्षा रद्द, छत्रों मे दिख रहा आक्रोश

आईटीआई की परीक्षा रद्द, छत्रों मे दिख रहा आक्रोश

बिहार: आज (23 अक्टूबर) आईटीआई की परीक्षा बिहार के कई जिलों के परीक्षा केंद्र मे होनी थी, परीक्षा रद्द किए जाने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्रों ने बक्सर, गया, बोधगया, औरंगाबाद समेत कई शहरों मे बनाए गए परीक्षा केंद्रों के बाहर जमकर विद्रोह कर रहे हैं। जगह-जगह आगजनी और विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है।

छात्रों का कहना है कि जुलाई माह में ही थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा हुई थी जिसे शिक्षा विभाग ने रद्द कर दिया था।  पुनः आज परीक्षा होनी थी लेकिन एक बार फिर परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि झारखंड में अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट हुआ उसके भी परीक्षा रद नहीं हुई वहीं बिहार में परीक्षा रद कर दी गयी है अगर परीक्षा रद्द करनी है तो पूरे देश होनी चाहिए।

स्थानीय खबरों के अनुसार परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने राजधानी पटना के अशोक राजपथ को जाम कर दिया है और हंगामा कर रहे हैं। छात्रों ने चितकोहरा बाजार जाने वाले रास्ते को भी जाम कर दिया है। शेखपुरा में भी परीक्षा कैंसिल होने से छात्र नाराज हैं और परीक्षा केंद्र के आगे रोड को जाम कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। नालंदा में भी परीक्षा रद करने के विरोध में छात्रों ने नूरसराय-पटना मुख्य सड़क को जाम कर दिया है और हंगामा कर रहे हैं।

SEE ALSO  How Patna Women’s College Values United Generations in Jamshedpur

छात्रों ने सड़क पर ही टायर जलाकर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होने गुस्से मे आकार कई गाड़ियो के शीशे भी तोड़ डाले है।  छात्रों के उतपात को देखते हुए पुलिस ने शहर में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया है। शहर के चारों ओर जगह-जगह पर वाहनों की लंबी कतार लगी हैं