इश्क़, यारी और हत्या

इश्क़, यारी और हत्या

पटना| शहर के युवाओं को ऐसी हवाओं का असर हुआ है की वो अब किसी भी दुर्घटना का अंजाम से सकते हैं। मोहब्बत और नशा में खोए हुए शहर के युवा अपने ही दोस्त की हत्या कर दे रहे हैं।

यह बात है गुरुवार के दोपहर की जब सत्यम नाम का युवक अपने घर बाला जी सिटी अपार्टमेंट से दानापुर बीबीगंज में कोचिंग के लिए निकला था। काफी देर वापस नहीं लौटने पर घरवाले रूपसपुर थाने पहुंचकर गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई। अगले ही दिन सुबह आठ बजे नीरज ने सत्यम के ही मोबाइल से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

गुरुवार को जब सत्यम करीब 3 बजे अपने घर कोचिंग से लौट रहा था तब नीरज ने उसे कॉल किया और पार्टी के बहाने उसे बाइक पर बैठा कर खगौल कोथवा ले गया। वहा अन्य दोस्तो के साथ समोसा खाने के बाद नीरज ने सत्यम को गांजा पिलाने के बहाने उसे इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे ले गया। गांजा में बेहोशी की दवा मिलाकर उसे पूरा मदहोश कर दिया। फिर बाकी साथी मिलकर नीरज के साथ चाकू से उसकी हत्या कर दी। करीब 14 बार चाकू गोदने के बात आखिरकार सत्यम ने दम तोड़ दी। आरोपियों ने एक चाकू उसके शरीर में ही मारा हुआ छोर दिया और दूसरा चाकू उसके शव के कुछ ही दूरी पर मिला।

SEE ALSO  How Patna Women’s College Values United Generations in Jamshedpur

आरोपित नीरज सत्यम का दोस्त था। नीरज ने पुलिस के सामने बयान दिया कि सत्यम ने उसकी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर छेड़ रहा था, यह बात उसको दिल पर लग गई और फिर उसने बाकी दो दोस्तों के साथ इस वारदात का योजना बनाया।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपितों ने शव को झाड़ी में छिपा दिया और वापस अपने घर चले गए। नीरज बारवीं का छात्र है जबकि अन्य दोनों आरोपी दसवीं के छात्र हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को सत्यम का मोबाइल ट्रैक किया जिसमें उसका लोकेशन खगौल कोथवा से आरोपी को पकड़ा और और अगले दिन शनिवार को घटना स्थल पर सत्यम का शव बरामद कर लिया।

 

सौरव सोनी

न्यूज़ इंटर्न