फादर अलोसियुस सीकेरा 1928-2019

फादर अलोसियुस सीकेरा 1928-2019

पटना महाधर्मप्रांत के पुरोहितों में सबसे उम्रदराज पुरोहित के निधन से कैथलिक समुदाय एवं लोकधर्मियों में शोक का माहौल व्याप्त

फादर आलोयसिउस सेकुइरा का निधन कल शाम हुआ

पटना,25 मई। प्रेरणा भवन, सेवा केन्द्र के परिसर में है । यहां पर पटना महाधर्मप्रांत के पुरोहितों के साथ वयोवृद्ध पुरोहित भी रहे हैं। उन पुरोहितों में सबसे अधिक उम्रदराज पुरोहित हैं अलोसियुस सीकेरा। कल 24 तारीख को उनका निधन हो गया। वे 91 साल के थे। मंगलौर के निवासी फादर का जन्म 10 दिसम्बर,1928 को हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 3 दिसम्बर,1959 को हुआ। वह पुरोहित बनकर शानदार 60 साल तक कार्य किए। विभिन्न जगहों के पल्ली पुरोहित और निदेशक के पद पर कार्य किए थे। कुछ अस्वस्थ रहने के कारण  कुछ दिन पहले कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे।

पटना महाधर्मप्रांत के प्रवक्ता फादर अमल राज ने कहा कि कल फादर बारह बजे दिन में खाना खाकर सोने चले गए थे। प्रत्येक दिन भोजन करने के बाद विश्राम करने चले जाते थे। विश्राम करने के बाद चाय समय में उठकर आ जाते थे। उन्होंने कहा कि दिनचर्या के अनुसार आज भी फादर खाने के बाद सोने गए थे। मगर फादर तीन बजे वाली चाय पर नहीं आए। कुछ संदेह हुआ तो फादर के कमरे में अन्य लोग गए। गंभीर स्थिति को देख अन्य पुरोहित भी गए। पल्स और ह्दयगति बंद हो गया था। उस समय साढ़े तीन बज रहा था। तब फादर को उठाकर कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर क्लिनिकल डेथ घोषित कर दिया गया और  उनका पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल में रखा गया है।

SEE ALSO  How Patna Women’s College Values United Generations in Jamshedpur

उन्होंने कहा कि फादर के रिश्तेदारों के आगमन के बाद आर्चबिशप विलियम डिसूजा अंतिम संस्कार का समय निर्धारित करेंगे। कुर्जी पल्ली में स्थित स्पेशल कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। सर्वत्र शोक व्याप्त है। 

कैथलिक समुदाय के काफी लोगों ने फादर के निधन पर श्रंद्धाजलि अर्पित की हैं।