बिहार मे वज्रपात का कहर, 24 घंटे मे 30 लोगों की मौत

बिहार मे वज्रपात का कहर, 24 घंटे मे 30 लोगों की मौत

बिहार मे बुधवार को कई जिलों मे जमकर बारिश हुई। बिहार के कई इलाकों मे बारिश के साथ-साथ वज्रपात हुआ। जिसके वजह से पिछले 24 घंटे के अंदर 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले भी बिहार मे 21 जून को हुई बारिश मे 12 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।

वज्रपात की वजह से सबसे अधिक भागलपुर में छह लोगों की मौत हुई है। बेगूसराय में चार लोग इसकी चपेट में आ गए। इसके अलावा सहरसा, पूर्णिया, अररिया, जमुई, दरभंगा, मधेपुरा, खगड़िया, कटिहार, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, शिवहर, नवादा और गया में भी वज्रपात की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हुई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने वज्रपात से जान गवाने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपय की अनुग्रह अनुदान राशि देने के घोषणा की है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राहत आपदा कोष से तत्काल अनुदान राशि देने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है की बिहार मे इस बार जबर्दस्त गर्मी पर रही है। बिहार मे इस बार मानसून के देरी से पहुँचने के वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। हाल मे हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है। पर उसके साथ साथ वज्रपात का खतरा भी बढ़ गया है। इसलिए इस से लोगों  को भी सावधान रहने की जरूरत है।

SEE ALSO  How Patna Women’s College Values United Generations in Jamshedpur

रोहित कुमार