12 वां क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला- वार्तालाप का आयोजन बेगूसराय में

12 वां क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला- वार्तालाप का आयोजन बेगूसराय में

24 जनवरी, 2020 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की प्रमुख मीडिया इकाई, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), पटना द्वारा बेगूसराय मे क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला –“वार्तालाप”का आयोजन किया गया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेगूसराय के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अहम तो है ही साथ ही मीडिया को पारदर्शी और निष्पक्ष होकर जनता तक इसे पहुंचाने की पहल करनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि सरकार और जनता की उम्मीद है कि मीडिया जो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है वह निष्पक्ष काम करे। देश के स्वरुप और मजबूत बने इसके लिए जरुरी है जनहित और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिले। 

      पीआईबी, पटना के निदेशक  दिनेश कुमार ने कार्यशाला के उदेश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सूचना को समाचार में तब्दील करने की कला ही सच्ची पत्रकारिता है। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद पत्रकारों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उसकी सफलता में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। 

पीआईबी पटना के सहायक निदेशक संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका की गतिविधियों पर नजर रखती है और उनकी बातों को खबर बनाकर जनता तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नीव जनता है, ऐसे में जनता की उम्मीद मीडिय से बढ़ जाती है। मीडिया को जनता से जुड़ी योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।

SEE ALSO  How Patna Women’s College Values United Generations in Jamshedpur

अतिथि वक्ता के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार अग्नि शेखर ने कहा कि बदलते परिस्थिति में यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है कि जो योजनाएं चल रही हैं, उसे ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को रु-ब-रु कराया जाए। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना ने संरक्षण का काम किया है। गैस चूल्हा आने से महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्होंने कई केंद्रीय योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता तक योजना की जानकारी पहुंचा कर पत्रकार करोड़ों लोगों के जीवन को संवारता है।

जिला जनसपंर्क अधिकारी (प्रभारी) भुवन कुमार ने वार्तालाप को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया की कोशिश होनी चाहिए कि वह अपनी जिम्मेदारी के तहत योजनाओं को सामने लाए। उन्होंने कहा कि मीडिया का फीडबैक केंद्र सरकार के लिए  महत्वपूर्ण होता है। योजनाएं जमीनी हकीकत साकार लेती है या नहीं इसकी जानकारी मीडिया से ही मिलती है।

कार्यशाला को कई वरिष्ठ पत्रकारों ने वार्तालाप कार्यशाला को संबोधित किया। पत्रकारों ने पीआईबी द्वारा चलाए जा रहे पत्रकार कल्याणकारी योजना को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि राज्य स्तर पर भी इस तरह की पहल होनी चाहिए। उन्होंने अपनी सुरक्षा और संरक्षा के सवाल भी उठाए।

कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी, अरविंद कुमार वर्मा, पीआईबी, पटना के निदेशक दिनेश कुमार, सहायक निदेशक संजय कुमार और जिले के वरिष्ठ पत्रकार अग्नि शेखर  द्वारा संयुक्त रूप से दीप-प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला में बेगूसराय जिला मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व अन्य मीडिया से जुड़े मीडियाकर्मियों ने भाग लिया।

SEE ALSO  How Patna Women’s College Values United Generations in Jamshedpur

बिहार में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला- वार्तालाप का यह 12 वां आयोजन था। इससे पूर्व यह नवादा, गया, मुजफ्फरपुर, आरा, कैमूर, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद, अररिया और सारण जिलों में आयोजित किया गया।