तरूमित्र में मनाया गया शरदोत्सव

तरूमित्र में मनाया गया शरदोत्सव

पटना 21 सितंबर: तरुमित्र में शरद ऋतु के आगमन का धूम-धाम से उत्सव बनाया गया। शरद ऋतु का जश्न मनाने के लिए, विभिन्न क्षेत्रों के लोगो ने शरदोत्सव के लिए तरूमित्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रिंसिपल, निर्देशक, शिक्षक, प्रोफेसर, सांस्कृतिक कलाकार, चित्रकार, गायक, कलाकार, उदयमियो, सामाजिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल थे।

तरूमित्र के निर्देशक फादर रॉबर्ट एथिकल ने शरद ऋतु पर एक चित्रमय प्रस्तुति के साथ सभी का स्वागत किया। उलेखनिय मनोरंजन प्रदर्शन शहर के कलात्मक परिवार, पल्लवी विश्वास (कलान्येत्री) ने दिया, जिन्होंने रागा भैरवी की धुनों पर नायिका के भाव भंगिमा का प्रदर्शन किया। उनके पति अविनाया काशीनाथ ने उनके साथ तबले पर संगत दी। उनकी बेटी कशिका पांडेय ने “बुंदान बुंदन बरसे मेह” पर स्वयं कोरियोग्राफ नृत्य किया, जिसकी सराहना सभी ने की।

डॉ मारी डी क्रूज, संत जेवियर्स कॉलेज में अंग्रेज़ी की प्रोफेसर ने शरद ऋतु की सुंदरता को अपने सधे हुए अंग्रेज़ी में खूबसूरती से उल्लेख किया। उनके कॉलेज के छात्रों ने जलवायु परिवर्तन और संबंधित समस्याओं के मुद्दों के ऊपर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया था।  संत जेवियर्स कॉलेज के ईको-मित्र क्लब ने अपने पॉवर पैक प्रदर्शन के माध्यम से सभी को पारिस्थितिकीय संवेदनशीलता का संदेश दिया।

उत्सव का भव्य समापन बिहार, झारखंड, ओड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के युवा प्रतिनिधियों की प्रस्तुति दुवार हुई, जिन्होंने पारंपरिक संगीत, वाद्ययंत्र जैसे मानदर और बांसुरी बजाई और दर्शकों को भी अपनी धुन पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया।

SEE ALSO  How Patna Women’s College Values United Generations in Jamshedpur

सुश्री मार्गरेट मोलोमू, शशि दर्शन, प्रनिता, अविचल गुप्ता, डी एन प्रसाद और अन्य स्वयसेवकों ने समारोह के आयोजन में अपनी भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

सौरव सोनी