दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खेल को कितना जानते हैं हम?

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खेल को कितना जानते हैं हम?

फूटबाल दुनिया का सबसे प्रसिद्ध खेल है। वर्ल्ड ऐटलस नामक वैबसाइट के अनुसार पूरी दुनिया मे इस खेल के फैंस की संख्या लगभग 4 अरब है। फूटबाल विश्व कप एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमे सभी देश भाग लेना चाहते हैं। भारत लगभग 125 करोड़ से भी अधिक आबादी वाला देश है। पर यहाँ फूटबाल का उतना क्रेज़ नहीं दिखता है।

फूटबाल को पटना मे लोग कितना जानते हैं? इसका जवाब जानने के लिए हमने कुछ लोगों से बात की और जवाब हैरान करने वाले थे। हमने लोगों से साधारण से प्रशन पूछे जैसे – भारत के फूटबाल टीम के कप्तान कौन हैं? भारत की महिला फूटबाल टीम की कप्तान कौन हैं? महिला फूटबाल वर्ल्ड कप कहाँ हो रहा है?

इन सवालों के जवाब हमे जैसे मिले कम से कम वैसी हमने कल्पना नहीं की थी। आपको जानकार हैरानी होगी की अधिकतर लोगों को भारत के फूटबाल टीम के कप्तान का नाम तक नहीं पता था। महिला टीम का नाम सुनके तो बहुत लोग आश्चर्य चकित भी हुये। उनका जवाब ऐसा था की क्या महिला फूटबाल विश्व कप भी होने लगा। कुछ लोगों का जवाब ऐसा था की हमसे क्रिकेट के बाड़े मे पूछ लीजिये फूटबाल मे उतना रुचि नहीं रखते हैं। फूटबाल अपने आप मे एक बहुत प्रसिद्ध खेल है। पर पटना मे लोगों को इस खेल के प्रति इतनी कम जानकारी थोड़ी सी हैरान करने वाली जरूर थी। पर सच्चाई यही है।

इसी महीने की 7 तारीख को महिला फूटबाल विश्व कप की भी शुरुआत हो चुकी है। पर उसे भी बहुत लोग अंजान हैं। महिला विश्व कप मे इस बार 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये विश्व कप 7 जुलाई तक चलेगा।

SEE ALSO  Congress Electoral Collapse means no LoP status in Assam

भारत मे लोगों का जितना क्रिकेट के प्रति क्रेज़ है। हमे लगता है फूटबाल के प्रति लोगों की उतनी रुचि नहीं है। भारत मे पुरुष फूटबाल तो फिर भी कुछ हद तक प्रसिद्ध है पर महिला फूटबाल को लेकर यहाँ उतना उत्साह नहीं दिखता। इसकी बड़ी वजह हमारे समाज की सोच भी है। बहुत से लोग तो लड़कियों के फूटबाल खेलने के नाम पर भव चढ़ा लेते हैं। वजहें उनकी अपनी हैं। कोई कहता है छोटे ड्रेस पहन कर लड़कियां कैसे खेल सकती कोई कुछ और कहता है।

पर असल बात ये है हमने सिर्फ एक ही खेल क्रिकेट को अपने माथे पर चढ़ा लिया है। उसके अलवा हमे और कोई खेल दिखता ही नहीं है। अगर हमे भी फूटबाल विश्व कप जैसे प्रसिद्ध प्रतियोगिता मे भाग लेना है। तो हमे भी अपने खिलाड़ियों को बढ़वा देना होगा।

रोहित कुमार और अविनाश कुमार